अमरोहा: डीएम के निर्देश पर वन विभाग ने पशु-पक्षियों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की, तस्वीरें आईं सामने
Amroha, Amroha | May 14, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ के निर्देश पर वन विभाग ने ग्रीष्मकालीन भीषण गर्मी और हीट वेव के दौरान जंगली पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिसके गुरुवार दोपहर एक बजे कुछ तस्वीरें सामने आई है। वन विभाग द्वारा विभिन्न वन क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था की गई है, ताकि प्यास से व्याकुल वन्य जीवों को राहत मिल सके।