बड़ौद: सिंगलिया गांव में खेत की मेड़ पर लगी डीपी के तार से 25 वर्षीय युवक की मौत
थाना बडौद से शुक्रवार दोपहर में प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार श्याम सिंह पिता केशर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिंगलिया सुबह घर से खेत पर घास लेने के लिए गया था। इसी दौरान खेत की मेड़ पर लगी डीपी से निकले विद्युत तार की चपेट में आ गया पुलिस द्वारा दोपहर 1 बजे मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है।