मोतिहारी: शहर के एमजेके बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र से एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया, दूसरे की जगह पर दे रहा था परीक्षा
मोतिहारी शहर के एम०जे०के०बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केन्द्र मोतिहारी से एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया जो दूसरे की जगह पर बैठकर परीक्षा दे रहा था। पकड़ा गया व्यक्ति अपना नाम रॉबिन बताया है जो पटना जिला के पंडारक का रहने वाला बता रहा है।प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अखिलेश कुमार की जगह पर परीक्षा में शामिल हुआ था।