मोतिहारी: जिले के रघुनाथपुर में आयोजित भाजपा के सदस्य अभियान के कार्यशाला को गन्ना एवं उधोग मंत्री ने किया संबोधित
पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसको गन्ना एवं उधोग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के उद्देश्य को लोगों को बताना है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना सभी लोगों तक पहुंचे यही लक्ष्य है।