घाटमपुर: घाटमपुर में जहानाबाद रोड पर अज्ञात ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर तोड़ा, पुलिस तलाश में जुटी, रेलवे के अधिकारी मौके पर
घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहानाबाद रोड पर रेलवे क्रॉसिंग बंद करते समय अज्ञात ट्रक ने निकलने की कोशिश में रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर बुधवार दोपहर 1:00 बजे तोड़ दिया।थाना प्रभारी ने बताया रेलवे के अधिकारी मौके पर हैं, बैरियर ठीक कराया जा रहा है।वाहन की तलाश की जा रही है,मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।