गुना नगर: हड्डीमील/जगन्नपुर चक: जमीनी विवाद में वार्ड 21 के पार्षद पर धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान हालत में SP कार्यालय पहुंचे
गुना के हड्डी मिल क्षेत्र स्थित जगन्नपुर चक में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर कांग्रेस के वार्ड-21 के पार्षद रामवीर जाटव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। आरोप है कि 10 से 12 लोगों ने मिलकर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद पार्षद ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं।