कुटुंबा: कुटुंबा में डंपर के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत, वह बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था
औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। यह घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा नवीनगर रोड स्थित राहत क्लिनिक के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के हेमजा गांव निवासी बालमुकुंद शर्मा उर्फ मुकु