अकोढ़ी गोला: डेहरी आरपीएफ की कार्रवाई में ट्रेन से 132 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, सोननगर रेल थाना को सौंपा गया
डेहरी आरपीएफ की कार्रवाई: ट्रेन से 132 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, सोननगर रेल थाना को सौंपा रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 02398 डाउन से भारी मात्रा में लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरपीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर ट्रेन के दिव्यांग कोच की तलाशी ली।