सोहागपुर: ग्राम बरवानी में शासकीय राशन दुकान पर विवाद, दुकान संचालक ने हितग्राही से की मारपीट, मामला दर्ज
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम बरबानी में शासकीय राशन दुकान पर राशन मांगने को लेकर विवाद हो गया। अकोला टोला निवासी फरियादी गिरधारी अहिरवार ने बरबानी निवासी संचालक राजकुमार पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार, वह सुबह करीब 8 बजे राशन लेने दुकान पहुंचा था, जहां उसका नाम पांचवें नंबर पर था। उसने संचालक से दो माह का बकाया राशन देने की बात