धामपुर: स्योहारा क्षेत्र के गांव सत्तो नगली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Dhampur, Bijnor | May 22, 2026 शुक्रवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा क्षेत्र के गांव सत्तो नंगली निवासी गजराज का शव घर में ही संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा।उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।