रीवा: तोपखाना में शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण पर नगर निगम का एक्शन, सामग्री जप्त
रीवा। शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपखाना इलाके में शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना मिलते ही नगर निगम का उड़नदस्ता दस्ता मौके पर पहुंचा और जारी निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा दिया।