कटंगी: महदुली में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट बिछाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कटंगी थाना क्षेत्र के महदुली गांव में 27 मार्च को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जंगली सुअर का शिकार करने के लिए खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आकर 08 वर्षीय बालक योग राहंगडाले गंभीर रूप से घायल हो गया। अब पुलिस ने करीब सवा माह बाद इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।