सोजत रोड थाना क्षेत्र के मंडा निवासी एक व्यक्ति ने पिकअप चालक के खिलाफ सोजत रोड थाने में मामला दर्ज करवाया है । सोजत रोड थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 2 नवंबर की है इसे लेकर पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसके भाई के टक्कर मारी जिसके कारण उसकी मौत हो गई । पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया