अम्बाला: नगर निगम बजट मीटिंग में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोक झोंक
Ambala, Ambala | Mar 11, 2024 अंबाला नगर निगम की बजट की मीटिंग में 1.44 अरब रुपए का बजट पास किया गया। मीटिंग मेयर शक्ति रानी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग की शुरुआत से ही पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उसके बाद पार्षद खुद आपस में भिड़ गए। हालांकि, लगभग 3 घंटे चली मीटिंग के दौरान हुए हंगामे में बजट को पास किया गया।