बरकागाँव: विधायक रोशन लाल चौधरी ने किसानों को बीज वितरित किए
बड़कागांव प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर में राज्य योजना अंतर्गत बिरसा हरित फसल विस्तार योजना के तहत विधायक रोशन लाल चौधरी ने किसानों के बीच गेहूं, मसूर, सरसों बीज का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र के किसान बड़े ही मेहनतकश वह परिश्रमी है सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को लाभ मिले।