बरकागाँव: बड़कागांव, सदर और मांडू विधायक हजारीबाग उपायुक्त से मिले, चर्चा हुई
बड़कागांव विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोशनलाल चौधरी, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने एक साथ हजारीबाग उपायुक्त से औपचारिक मुलाकात कर कई बिंदुओं पर वार्ता किए। हजारीबाग उपयुक्त नैंसी सहाय को ध्यान आकृष्ट कराते हुए बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि जिले में बढ़ रहे अपराध पर नियंत्रण करने का काम करे।