डुमरांव: डुमरांव स्टेशन का कायाकल्प फिर पटरी पर, अमृत भारत योजना का कार्य दोबारा शुरू, 17.1 करोड़ योजना की लागत
Dumraon, Buxar | Jul 7, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रुका हुआ निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है, जिससे स्टेशन के आधुनिकीकरण की उम्मीदें तेज हो गई हैं। करीब 17.1 करोड़ रुपये की लागत से इस योजना के अंतर्गत स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है।