तिल्दा: केसला के सिंगादूरिया मंदिर के पास पिकअप वाहन ने दोपहिया को मारी ठोकर, एक घायल, खरोरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tilda, Raipur | Dec 27, 2025 खरोरा निवासी एक युवक अपनी जुपिटर वाहन में सिंगादुरिया मंदिर केसला के पास ढाबा गया हुआ था वहां से वापस आ रहा था उसी समय बलौदा बाजार की ओर से आ रही है सफेद रंग की बोलोरो पिकअप वाहन ने ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे युवक घायल हो गया उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया है खरोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है