पटना ग्रामीण: आत्मदाह करने पहुंचे वार्ड सदस्यों को पुलिस ने किया डिटेन, रिहाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने का घेराव
भाजपा कार्यालय के बाहर वार्ड सदस्यों ने अपने मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। इससे पहले वार्ड सदस्यों ने मांग पूरी नहीं होने पर भाजपा कार्यालय में आत्मदाह की धमकी दी थी। ऐसे में कोतवाली थाने की पुलिस पहले से ही भाजपा कार्यालय के बाहर तैनात थी।