सगड़ी: बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया, विधिक कार्रवाई में जुटी
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है । थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी अनिल टाइगर को गिरफ्तार किया । पुलिस गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई ।