बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में ग्राम पंचायत भवन के बाथरूम से पानी की टंकी चोरी
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिड़ियावासा ग्राम पंचायत परिसर मे बाथरूम पर रखी पानी की टंकी बीती रात्रि को चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह 8 बजे होने पर परिसर बिखरे पानी को देखककर पता चला। पंचायत के चपरासी गणेश बुज की सुचना पर सरपंच दीपक डोंडीयार और ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार व्यास, रोजगार सहायक दीपक द्विवेदी मौके पर पहुँचे।