बांसवाड़ा: शहर के चेतक कांप्लेक्स में बिना फायर सेफ्टी चल रही धरोहर क्लासेस और लाइब्रेरी को प्रशासन ने किया सीज
अग्निशमन अधिकारी रमेशचंद्र पाटीदार ने बताया कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत शहर की बहुमंजिला इमारतों और कोचिंग संस्थानों का सर्वे किया जा रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि धरोहर क्लासेस ग्राउंड प्लस तीन मंजिला भवन में संचालित हो रही थी, लेकिन वहां आग से बचाव के लिए आवश्यक फायर फाइटिंग उपकरण उपलब्ध नहीं थे।साथ ही सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं भी नहीं।