खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने हत्या व लूट के मामले में 9 साल से फरार आरोपी को नालंदा से किया गिरफ्तार
खुसरूपुर पुलिस ने हत्या व लूट मामले में 9 साल से फरार आरोपी को नालंदा जिला के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के बैदराबाद गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामप्रवेश प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार है। अजीत कुमार की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।