खलीलाबाद: अशरफपुर से गैस भराकर लौट रहे बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल
संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे खैरगढ़ मोड़ के पास अशरफपुर से गैस सिलेंडर भरवाकर लौट रहे छपरा पूर्वी निवासी 45 वर्षीय रंगीलाल की बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रंगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे बाइक चालक का इलाज मलौली सीएचसी में चल रहा है।