बुलंदशहर: विधायक प्रदीप चौधरी के प्रस्ताव पर गांव मालागढ़ से गांव बख्तियारपुर संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹62 लाख हुए स्वीकृत
बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव मालागढ़ से गांव बख्तियारपुर संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु 62 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस मार्ग के बनने से दोनों गांव के निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा हो जाएंगी। इस संबंध में सदर विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री का आभार व्यक्त किया।