जशपुर: भीख मांगने के बहाने दो मासूमों का अपहरण प्रयास, ग्रामीणों ने 1 किमी दूर आरोपी को पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी
जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में बच्चों के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। मंगलवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, रोहित सोनी के 3 वर्षीय बच्ची और 7 वर्षीय पुत्र घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान भीख मांगने के बहाने एक व्यक्ति बस्ती में पहुंचा और दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद बच्चों के गायब होने पर परिजनों ने तलाश शुरू