जशपुर: जशपुर में शराब संकट पर गरमाई सियासत, दीपक बैज ने कहा- 'सीएम के जिले में आखिर शराब गायब कहां हो रही?'
जशपुर जिले में शराब दुकानों में कथित शराब कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की गंगा बह रही है, लेकिन जशपुर जिले में शराब नहीं मिलना अपने आप में बड़ा सवाल है।” मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में शराब माफियाओं का खेल चल रहा है और सरका