चूरू: उष्ट्र संरक्षण योजना से ऊंट पालकों को मिली आर्थिक राहत
Churu, Churu | May 13, 2026 चूरू। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की उष्ट्र संरक्षण योजना ऊंट पालकों के लिए बड़ी राहत बनी है। इस योजना के जरिए चूरू जिले के पशुपालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य पशु ऊंट के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से संचालित योजना से पालकों को आर्थिक संबल मिलेगा।