गुमला: खटवा नदी के पास स्कूटी-बाइक की सीधी टक्कर, चार घायल
Gumla, Gumla | Jun 11, 2026 खटवा नदी के समीप गुरुवार की सुबह स्कूटी और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार हलमाटी करंजटोली निवासी सुमीत उरांव धर्मवीर उरांव और कांडे उरांव शामिल हैं जबकि स्कूटी सवार बद्रीनाथ गुप्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।धर्मवीर उरांव के साथी कर्नाटक से काम कर लौटे अपने मित्र सुरेंद्र भगत पंकज भगत को लेने बस स्टैंड आया था।