चूरू: *चूरू: पारा 44 डिग्री के पास, लू और धूलभरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त*
Churu, Churu | May 24, 2026 रविवार को दोपहर ढाई बजे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं और धूलभरी आंधी से सड़कें सूनी रहीं, बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बच्चे गर्मी से बचने को टब में नहाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन मौसम शुष्क रहेगा, 20-30 किमी की हवा चली।