रॉबर्ट्सगंज: करारी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आई महिला,जिला अस्पताल में भर्ती
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को गरज चमक केसाथ हो रही बारिश के दौरान, महिला किसी काम से घर के बाहर निकली अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी,घटना के बाद परिजन तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां महिला का उपचार जारी है।