रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने दुष्कर्म के दोषी विकास प्रजापति को सुनाई उम्रकैद की सजा,दो लाख रूपये अर्थदंड लगाया
अपर सत्र न्यायाधीश सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी विकास प्रजापति को उम्रकैद एवं दो लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।