लखीसराय: विद्यापीठ चौक से अप्रहत कन्हैया कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार sp का प्रेस कॉन्फ्रेंस
विद्यापीठ चौक से 17 जुलाई को अपहृत कन्हैया कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी पंकज कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। कन्हैया कुमार की हत्या कर सूर्य गढ़ा के क्यूल नदी में फेंक दिया गया था।