गभाना: पिसावा थाना का निरीक्षण एसएसपी ने किया, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पिसावा थाना का गुरुवार शाम करीब पांच बजे एसएसपी नीरज कुमार जादौंन ने थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफकर्मियों ने एसएसपी को सलामी दी, जिसके बाद उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। एसएसपी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रों के रखरखाव और बैरक सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।