कोंडागांव: सरगीपाल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया अक्ति पर्व, बच्चों ने निभाई 'पुतरा-पुतरी बिहाव' की परंपरा
छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार अक्ति (अक्षय तृतीया) कोंडागांव नगर के सरगीपालपारा वार्ड में रविवार की रात लगभग 8 बजे वैष्णव परिवार द्वारा हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवार ने बच्चों को त्योहार के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया। त्योहार के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।