दरभंगा: दरभंगा में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए कई स्थानों पर की छापेमारी, उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज
दरभंगा में विद्युत चोरी रोकने को लेकर विद्युत विभाग के द्वारा छापेमारी की जा रही है। इसी को लेकर गुरुवार को बेला फिडर एवं लक्ष्मीसागर फीडर के कनीय अभियंता के द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई। इसमें कई उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिसको लेकर विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जानकारी दी गई।