नोहर: नोहर क्षेत्र में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले
नोहर क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले नोहर क्षेत्र में गुरुवार को हुई हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन ने सुकून महसूस किया। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहत भरी साबित हुई