शाजापुर: पटवारी और गिरदावर की शिकायत करने ग्राम मंडलखां का किसान शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा
शाजापुर पटवारी और गिरदावर के द्वारा लापरवाहीपूर्वक कार्य करते हुए साढ़े 33 बीघा भूमि को 31 बीघा किए जाने से परेशान किसान ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। ग्राम मंडलखां निवासी किसान बाबूलाल पिता दीपसिंह गुर्जर शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और शिकायती आवेदन देकर बताया कि उसकी भूमि चकबंदी में साढ़े 33 बीघा के स्थान पर 31 बीघा कर दी।