बेगूसराय: प्रधान शिक्षकों की परीक्षा के बाद ट्रेनों में लटक कर गये अभ्यर्थी, बेगूसराय स्टेशन पर रॉन्ग साइड से चढ़े अभ्यर्थी
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधान शिक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिये आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के बाद बेगूसराय स्टेशन अभ्यर्थियों की भीड़ से भरा पड़ा था. शिक्षक अभ्यर्थियों की भीड़ अपने गंतव्य तक जाने के लिये स्टेशन पर लगी रही. परीक्षा समाप्ति के बाद बेगूसराय स्टेशन से गुजरने वाली पहली ट्रेन पटना से खुलकर सहरसा तक जाने वाली ट्रेन में भीड़ लग गई.