कैराना: कैराना में आग में झुलसने और दम घुटने से दो बच्चों की मौत, पुलिस ने महिला की सास को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | May 13, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी की पत्नी अनीता गत सात मई को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। इस दौरान दम घुटने से उसकी छह वर्षीय पुत्री वंदना और डेढ़ वर्षीय पुत्री जसप्रीत की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण सामने आया था। इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया था।