सवायजपुर: जाति छिपाकर ब्राह्मण पुजारी बना, झाड़-फूंक कर फैला रहा अंधविश्वास, पचदेवरा पुलिस ने परमेश्वरदीन पर की हल्की कार्रवाई
पचदेवरा थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी के साथ मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पहले जहां घटना का वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आई थी, वहीं अब आरोपी परमेश्वरदीन शर्मा द्वारा अपनी जाति छिपाकर लोगों को झांसे में लेने और पुलिस द्वारा हल्की कार्रवाई किए जाने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।