बीना: अंबेडकर तिराहे से दिनदहाड़े किसान के ₹50,000 की चोरी, किसान ने बीना थाने में शिकायत दर्ज कराई
Bina, Sagar | Jul 8, 2025 किसान बृजभान सिंह पटेल निवासी भानगढ़ जो बैंक रुपए निकालने गया था और बैंक से ₹50000 निकालने के बाद एक थेले में रख दिए,जिसमें अन्य दस्तावेज भी रखे हुए थे। तभी मंगलवार को भानगढ़ जाने के लिए ऑटो में थेला रखकर हैंडपंप पर पानी पीने लगा। उसी समय किसान का पीछा कर रहे दो मोटरसाइकिल सवार थैला उठाकर फरार हो गए। किसान ने मामले की शिकायत बीना थाने में की है।