बीना: सर्वोदय चौराहे पर गौ सेवकों का विधायक के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Jul 8, 2025 कुछ दिनों पहले गौ सेवक हरिकिशन सेन ने इंदौर के एक थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।जिसमें गौ सेवक ने आरोप लगाया था कि विधायक ने फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में गौ सेवक मंगलवार करीब 12:00 बजे सर्वोदय चौराहे पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की ,करीब 3 घंटे चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सोपा है।