मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप चर्च रोड से सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह युवक को सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भे