बहराइच: सीजेएम कोर्ट ने नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने के मामले में पाकिस्तानी सहित 2 विदेशी नागरिकों को सुनाई सज़ा
नेपाल के रास्ते नवंबर 2025 में अवैध तरीके से घुसपैठ करने के मामले में पाकिस्तानी नागरिक एवं एक अन्य विदेशी महिला को बहराइच सीजेएम कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 6 माह कारावास की सजा सुनाई है। यह जानकारी जिला शासकीय अधिवक्ता गिरीश चंद्र शुक्ल द्वारा मंगलवार शाम को दी गई है। उन्होंने बताया की दोनों विदेशी नागरिकों ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था।