जींद: पांडू पिंडारा ऐतिहासिक तीर्थ पर सोमवती अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने किए पुख्ता प्रबंध
जींद शहर से सटे पांडू पिंडारा गांव में स्थित ऐतिहासिक महाभारत कालीन तीर्थ पर आज सोमवार को सोमवती अमावस्या की उपलक्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है ।श्रद्धालु तीर्थ में स्नान करके विधि विधान से पूजा अर्चना व पिंडदान कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन द्वारा तीर्थ स्थल पर पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।