मैनपुरी: बरनाहल क्षेत्र में घटिया सामग्री से हो रहे सड़क निर्माण कार्य का वीडियो, डीएम ने लिया संज्ञान और जांच के दिए निर्देश
बरनाहल क्षेत्र के ग्राम कठौली में सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद वीडियो का जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने संज्ञान लिया। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश देने का काम किया है।