कुटुंबा: रिसियप में उत्पाद विभाग से बचकर भाग रही क्रेटा ट्रक से टकराई, चार युवक गंभीर रूप से घायल
औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना क्षेत्र स्थित एनएच-139 पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिंह लाइन होटल के समीप हुई। घायलों की पहचान कैमूर जिले के रजनीकांत कुमार, पुष्पक पांडेय और रॉबिन कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य घायल की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं