शिवपुरी नगर: शाजापुर के पास सुलगती बस बनी 'कब्र', शिवपुरी के 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत, पिता ने बचाई कई जान
शाजापुर जिले के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस (MP-07 ZL 9090) में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन का 4 वर्षीय मासूम बेटा अनय बस के भीतर ही जिंदा जल गया। करीब दो घंटे के कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद कंकाल निकल सका।