मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमरोद में सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे परम पूज्य संत मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में भव्य चक्रवर्ती पदयात्रा एवं प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने भी भाग लिया और आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।